"GST नेटवर्क पर कल से रिटर्न फाइल कर सकती हैं कंपनियां Hindi Goodreturns 04 Aug. 2017 13:38 जीएसटी नेटवर्क के सीईओ नवीन कुमार ने गुरुवार को कहा कि गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स के तहत पहला टैक्स रिटर्न शनिवार से भरा जा सकता है। यह सुविधा 20 अगस्त तक खुली रहेगी। उन्होंने बताया कि कंपनियां जुलाई के लिए 5 अगस्त से जीएसटी नेटवर्क के पोर्टल पर अपना पहला जीएसटी रिटर्न फाइल कर सकती हैं और टैक्स भुगतान कर सकती हैं। स्व-आकलन के आधार पर कर सकते हैं रिटर्न जीएसटी नेटवर्क नई अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था के लिए आईटी बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराता है। जीएसटी काउंसिल ने कंपनियों के लिए कंप्लायंस को आसान बनाने को लेकर उन्हें जीएसटी लागू होने के बाद के पहले दो महीनों में स्व-आकलन के आधार पर अपने रिटर्न दाखिल करने की अनुमति दी है। भरना होगा GSTR3B फॉर्म जुलाई और अगस्त के लिए जीएसटी रिटर्न जीएसटी नेटवर्क पोर्टल पर जीएसटी R3बी फॉर्म भरकर पूरा किया जाएगा। कुमार ने कहा, हम अंतरिम रिटर्न फॉर्म जीएसटीआर3बी भरने की सुविधा पांच अगस्त तक शुरू करेंगे और जुलाई में कारोबार करने वाली किसी भी पंजीकृत इकाई को रिटर्न फाइल...